Breaking News

गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |   पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज     |  

सीएम धामी ने मंत्रियों के साथ देखी फिल्म 'आर्टिकल 370'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी कैबिनेट ने देहरादून के पेसिफिक मॉल में 'आर्टिकल 370' फिल्म देखी।

फिल्म के बाद सीएम ने कहा कि ''फिल्म पूरे देश में दिखाई जानी चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी को देश की हकीकत देखनी चाहिए, उस समय जो राजनीतिक गलतियां की गईं, देश को निजी स्वार्थों के पीछे रखा गया। ये सब फिल्म में दिखाया गया है। हर किसी को ये देखना चाहिए।' बता दें कि यह फिल्म जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाने से पहले के हालात और सरकार के हटाने के फैसले के बाद उपजे हालात पर बनाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  "फिल्म पूरे देश में दिखाई जानी चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी को देश की हकीकत देखनी चाहिए। उस वक्त की गई राजनीतिक गलतियों को देखना चाहिए, देश को निजी हितों के पीछे रखा गया। यह सब फिल्म में दिखाया गया है। इसे हर किसी को देखनी चाहिए।" 

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज देहरादून में मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ 'आर्टिकल 370' फिल्म देखी। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने में आई जटिलताओं को इस फिल्म में शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर आधारित इस फिल्म को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों को साधुवाद !