Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

CM धामी एक दिवसीय जनपद रूद्रप्रयाग भ्रमण पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय जनपद रूद्रप्रयाग भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केदार घाटी व सोनप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला स्तरीय अधिकारियों को शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्वहन हेतु दायित्व दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 12:10 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 12:40 बजे जरम्वाड़ पंचायत भवन हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम समापन के पश्चात् मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक केदारघाटी / सोनप्रयाग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं 3:30 बजे से 4:30 तक जीएमवीएम रामपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे शेरसी हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होगें।