Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

सीएम धामी ने पुस्तक मेले का किया शुभारंभ, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने पर दिया जोर

उत्तराखंड में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। अब टनकपुर और देहरादून के बीच सफर करना आसान हो गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर और देहरादून के बीच बस सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने 'द्वितीय पुस्तक मेला-2023' के का भी शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी ने प्रदेश के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि को विकसित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारे देश के वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए कठिन लड़ाई लड़ी है और अब देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

सीएम धामी ने कहा कि नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा लक्ष्य प्रदेश को साल 2025 तक किसी भी तरह के नशे से फ्री करना है। सीएम धामी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर होकर अपने करियर को बेहतर बनाने पर जोर देना चाहिए।