Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Uttarakhand: 'नशा मुक्त देवभूमि' पर सीएम धामी का फोकस, 2025 तक पूरा करना है लक्ष्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि 'देवभूमि' को 'नशा मुक्त देवभूमि' बनाया जाएगा। टनकपुर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर हम अपने सामाजिक ढांचे को मजबूत करना हैं और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना चाहते हैं तो हमें संकल्प लेकर नशे का जो दानव है, उसे खत्म करना होगा।"

उन्होंने कहा, "2025 तक हम देवभूमि को ड्रग्स फ्री देवभूमि बना देंगे।" सीएम धामी ने सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से कहा कि वो उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति केंद्रों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएं।