Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

Uttarakhand: बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। पुष्कर सिंह धामी ने मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लिया।

सीएम धामी ने कहा "धामों की एक अपनी बेयरिंग कैपेसिटी है, उसी बेयरिंग कैपेसिटी के अनुरूप यात्रा चलाई गई और अब यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित है, अच्छी यात्रा हो रही है। मैं सभी तीर्थयात्रियों से, श्रद्धालुओं से मिला था तो सभी बहुत अच्छे दर्शन कर रहे हैं।"