Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दून मेडिकल कालेज अस्पताल में शुरू हुई बर्न यूनिट

दून मेडिकल कालेज अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद 14 बेड की आधुनिक बर्न यूनिट शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और राजपुर रोड विधायक खजानदास ने यूनिट का शुभारंभ किया। इसमें छह आइसीयू बेड, आठ सामान्य बेड और ओटी बनी है। अब यहां आने वाले झुलसे मरीजों को इलाज के साथ सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी।

करीब छह माह पूर्व अस्पताल की बर्न यूनिट बनकर तैयार हो गई थी लेकिन पहले प्रशासनिक, फिर प्रबंधन और फिर प्लास्टिक सर्जरी विभाग की सुस्ती के चलते यह शुरू नहीं हो पाई। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए बर्न यूनिट जल्द शुरू करने को आदेश दिए। शुक्रवार को मरीजों के लिए यूनिट शुरू हो गई।

डीएमएस डा. धनंजय डोभाल ने बताया कि आन ड्यूटी सर्जन मरीजों को देखेंगे, रात में पीजी जेआर उपलब्ध रहेंगे। सर्जरी या ग्राफ्टिंग की जरूरत पड़ने पर प्लास्टिक सर्जन डा. मोहित गोयल केस करेंगे। यूनिट में पर्याप्त नर्सिंग, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ दे दिया गया है। इस दौरान प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, एमएस डा. अनुराग अग्रवाल, एओ दीपक राणा, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।