Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

उत्तराखंड में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी सदन की कार्यवाही में मौजूद है। 

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हुआ, बता दे कि बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार करीब 90 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है। 

इसके बाद 27 फरवरी को बजट पेश और अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा होगी और 28 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव व बजट पर सामान्य चर्चा होगी , तो 29 फरवरी को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद एक मार्च को बजट पारित कराया जाएगा। 

वहीं विपक्ष ने कल महंगाई बेरोजगारी कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तय कर ली है।