Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त

सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर आज सटल सेवा का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। एक बुलेरो वाहन रोड से नीचे गिर गया, जिसमे 10 से 12 लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची।  

गौरीकुंड में बुलेरो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण मौके पर रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है और गंभीर घायलों को डॉक्टर के परामर्श के अनुसार हायर सेंटर भिजवाने के लिए हैली एम्बुलेंस तैयार है।