Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

हल्द्वानी में BJP की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक, नितिन नबीन और CM धामी ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित होटल विंटेज ग्रीन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर नेटवर्क को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक में BJP के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के अलग-अलग पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर BJP की पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल बना है।

धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहले भी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और समीक्षा की थी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, नितिन नबीन अपने मौजूदा दौरे के दौरान BJP की प्रदेश कार्यसमिति के साथ चर्चा करने के साथ ही उसे संबोधित भी करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन वह पूर्व सैनिकों और युवाओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा दो दिवसीय दौरे के दौरान नबीन रुद्रपुर में पंजाबी-सिख समुदाय के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। धामी ने कहा कि इस दौरे से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा और कार्यकर्ताओं को भी उनसे बातचीत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीधे संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी।