Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

चमोली में डेंगू बुखार के रोकथाम एवं नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम

खबर चमोली जिले की है जहां स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डेंगू की रोकथाम के प्रति जिलेभर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग चमोली से मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा पानी इकट्ठा होने वाली जगह पर लगातार छिड़काव किया जा रहा है । साथ ही नगरीय क्षेत्र में फॉगिंग भी की जा रही है।

एसीएमओ डॉक्टर वीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जिला अस्पताल गोपेश्वर तथा उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में एलाइजा मशीन से डेंगू मरीजों के जांच की सुविधा एवं पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं।

जिले के सभी चिकित्सालयों को मिलाकर 25 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। सभी अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध है। वर्ष 2023 में जिले में डेंगू के 75 मामले सामने आए। जिसमें सबसे अधिक 35 कर्णप्रयाग में, 28 दशोली में, 07 नारायणबगड़, 2-2 मामले जोशीमठ व नंदप्रयाग तथा एक मामला थराली का शामिल है।