Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, खूबसूरत हुईं वादियां

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है।

औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह अब औली के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।