Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही प्रभावित राज्यों या दूसरे देशों के आने वाले लोगों पर नजर रखने की सलाह दी है साथ ही डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। उत्तराखंड सूबे में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि अभी तक प्रदेश में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य ने कहा कि मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है। जो एक रोगी से दूसरे में फैलता है। अफ्रीका व अन्य देशों की यात्रा करने वाले लोगों की निगरानी की जाए। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर उसको आइसोलेट किया जाए।

एमपॉक्स, जिसे पहले मंकीपॉक्स कहा जाता था, एक दुर्लभ बीमारी है जो वायरस के कारण होने वाली चेचक जैसी ही है। यह ज्यादातर अफ्रीका के इलाकों में पाई जाती है, लेकिन दुनिया के दूसरे इलाकों में भी देखी गई है। यह बुखार और ठंड लगने जैसे फ्लू जैसे लक्षण पैदा करती है, और एक दाने जिसे ठीक होने में कई हफ्ते लग सकते हैं। एमपॉक्स के लिए कोई सिद्ध उपचार नहीं है, लेकिन यह आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है।