Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

उत्तराखंड के श्रीनगर में ट्रक ने पांच महिलाओं को कुचला, दो की मौत और तीन घायल

उत्तराखंड के श्रीनगर में मंगलवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गईं। हादसा श्रीकोट के इलाके में हुआ। एक पानी टैंकर ने नियंत्रण खो दिया और महाराष्ट्र की पांच महिलाओं को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल तीन महिलाओं का इलाज बेस अस्पताल में किया जा रहा है। महिलाएं बद्रीनाथ के दर्शन के बाद श्रीनगर में रुकी थीं। हादसे के समय वे सड़क किनारे बैठीं थीं। ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।