Breaking News

बोत्सवाना से आए 9 चीते कूनो पहुंचे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे रिलीज     |   अजमेर से देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी     |   रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, होली से पहले रंगों में डूबी आस्था     |   आज हनुमान मंदिर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, दोपहर 12 बजे करेंगे दर्शन     |   राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, तीन शहरों के नाम बदले गए     |  

चंपावत में स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हाल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे। 

आज जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद लोक सांस्कृतिक मंच गोली बिरगुल की टीम ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद जिलेभर के चारों ब्लॉकों से आए हुए कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। जिला युवकल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गहतोड़ी जीवन मेहता ने किया।