Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कांडा से बागेश्वर आ रही कार छतीना के पास दुर्घटनाग्रस्त

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत कांडा से बागेश्वर आ रही कार छतीना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सोमवार को एक कार कांडा से बागेश्वर आ रही थी। छतीना के पास कार खाई में गिर गई। सूचना के बाद दमकल विभाग तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया।