Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कांवड़ मेले के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट जारी

कांवड़ मेले के लिए इस बार उत्तराखंड की धामी सरकार ने तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सीएसआर भवन में अधिकारियों के साथ कांवड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की। कांवड़ मेले में बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभव से सीख लेते हुए इस बार कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर एंबुलेंस चलाई जाएंगी। जो किसी भी आपातकाल की स्थिति में शिवभक्तों को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगी।