Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Dehradun: व्यावसायिक LPG सिलेंडर के संकट में थोड़ी कमी के आसार, प्रशासन ने लिया ये फैसला

Dehradun: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का संकट थोड़ा कम होने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल देहरादून प्रशासन ने घोषणा की है कि वे जिले भर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रोजाना 750 सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक देहरादून जिले में 19 हजार से ज्यादा व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के उपभोक्ता हैं।

इजराइल-इरान युद्ध के बीच भारत सरकार ने घरों और स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी है जबकि व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति को व्यवसायों की औसत मासिक खपत के मात्र 20 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

देहरादून के एक एलपीजी डीलर बताया कि बीते एक-दो दिनों में आपूर्ति की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और वे जल्द ही ग्राहकों को सेवा देना शुरू कर देंगे। अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों और छात्र छात्रावासों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती रहेगी। होटल, रिसॉर्ट, सरकारी कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और पीजी आवास प्राथमिकता सूची में दूसरे नंबर पर होंगे।