Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला, एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपये का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाद में लोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सिंह सोलंकी ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी जीशान की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान जीशान (निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा) के रूप में हुई है। उसने बताया कि जीशान ने ही यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कथित तौर पर हमला किया था।

पुलिस के मुताबिक मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है पुलिस ने बताया था कि लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे।

यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था।