Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ में पुलिस लाइन से निकाली महिला जागरूकता रैली

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष औैर मिशन शक्ति अभियान के 5 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को पुलिस लाइन से जागरुकता रैली निकाली गई। जागरुकता रैली में महिला पुलिसकर्मी ने स्कूटी से शहर में रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया।

वहीं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने और मिशन शक्ति अभियान के 5 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मी शहर में महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं।