Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

अपने ही रिश्तेदार के 2 महीने के मासूम को लेकर फरार हुई महिला, पुलिस को सूचना दी

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रजबन में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने ही रिश्तेदार का 2 महीने का बेटा चुराकर फरार हो गई है। आरोपी महिला सहारनपुर की रहने वाली है। महिला बृहस्पतिवार रात अपने मायके मेरठ, रजबन बाजार में आई थी। रात भर महिला यहां मायके में रुकी और सुबह दो महीने का बेटा चुराकर फरार हो गई। घरवालों की जब नींद खुली तो देखा घर से नवजात गायब था। पहले उसे तलाशा गया लेकिन वो नहीं मिला बाद में देखा कि महिला भी गायब है। पीड़ित परिवार ने लालकुर्ती थाने में शिकायत की है। वहीं पुलिस महिला का पीछा करते हुए खतौली तक पहुंच गई है। 

आपको बता दे आरोपी महिला का नाम राधिका है। राधिका हरा सूट पहने है उसकी उम्र लगभग 25 साल है। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी है। पीड़िता अंकिता पत्नी अमित गंगोह की रहने वाली है। अंकिता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात राधिका उसके साथ यहां रजबन आई थी। दोनों यहीं रजबन में आकर रुकीं। इसके बाद दोनों पैंठ बाजार शॉपिंग करने गईं। जहां राधिका ने अंकिता को सूट दिलवाया, बच्चे के कपड़े भी खरीदवाए और आज सुबह बच्चा लेकर फरार हो गई। 
   
पीड़िता अंकिता के कुल 4 बच्चे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी की जो पहचान बताई है उसके आधार पर पुलिस उसे तलाश रही है। लालकुर्ती थाना के दरोगा भरत और गोपाल बाइक पर महिला को तलाशने पहुंचे है। पीड़िता अंकिता ने बताया कि आरोपी राधिका से उसकी कोई रिश्तेदारी नहीं है बस पीड़िता की भाभी से उसकी जान पहचान है। 

वहीं पहले पीड़ित पक्ष खुद ही आरोपी महिला को खुद तलाश करते रहे, उसके मोबाइल पर फोन मिलाया तो उसका नंबर बंद मिला। 2 घंटे बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।