Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हाईअलर्ट, गंगा आरती के मंच तक पहुंचा पानी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर उफान पर है, जिसकी वजह से वाराणसी के कई घाट और मंदिर डूब गए हैं। हालात ये हैं कि गंगा आरती के मंच के पास तक पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से आरती की जगह को अब बदलना पड़ेगा। यहां गंगा आरती में हर दिन हजारों लोग शामिल होते हैं।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने प्रमुख घाटों पर अतिरिक्त बचाव कर्मियों को तैनात किया है। टीमें नाव से घाटों पर गश्त कर रही हैं और लोगों से गंगा में गहराई में न जाने की अपील की जा रही है।