Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उत्तर प्रदेश: औरैया में गर्मी से राहत के लिए मिस्ट गन का इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के औरैया में प्रशासन मिस्ट गन से सड़कों पर पानी छिड़क रहा है। ये तेज गर्मी से लोगों को राहत दिलाने की कोशिश है। 

मिस्ट गन सुबह से शहर भर में घूमती है और पानी की हल्की धुंध छिड़कती है। इससे लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है। 

धुंध स्प्रे से हवा की धूल और प्रदूषित कण भी जमीन पर बैठ जाते हैं। बेशक इससे कम समय के लिए राहत मिलती हो, लेकिन लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।