उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है। इसके साथ-साथ पीने का पानी रखने के लिए मिट्टी के घड़ों और सुराहियों की मांग भी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सड़कों के किनारे कतार में मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सजी हैं। इनमें तरह-तरह के मिट्टी के बर्तन हैं। यहां खरीदारों की भीड़ रहती है, जो खास कर पीने का पानी रखने के लिए घड़े और सुराहियां खरीदते हैं।
कई खरीदार, दुकानदारों से इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि सेहत के लिहाज से मिट्टी के बने बर्तन बेहद फायदेमंद हैं। इस साल गर्मियों में सहारनपुर के बाजारों में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन के मिट्टी के बने बर्तन मौजूद हैं। ये लोगों के लिए कम कीमत पर प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी उपलब्ध कराने के अलावा सेहतमंद जिंदगी का भी जरिया हैं।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मिट्टी के बने बर्तनों की मांग बढ़ी
You may also like
दीपिका मौत मामला: छत से गिराने से पहले मारपीट का आरोप, परिजनों ने CM योगी से की न्याय की मांग.
योगी सरकार में आयुष्मान योजना बनी गरीबों की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा.
संभल में महिला की आग लगाकर हत्या, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच.
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मेट्रो, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी.