Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग, वैश्विक बाजार तक पहुंच रहा स्थानीय हुनर: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश का वस्त्र उद्योग भी इस बदलाव का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से वस्त्र उत्पादन में लगातार बदलाव आ रहा है और उत्तर प्रदेश के कपड़ों की पहुंच अब देश के साथ-साथ वैश्विक बाजार तक भी हो रही है।

vddd

उपमुख्यमंत्री बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘यूपी टेक्स-2026’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की मूलभूत जरूरतें हैं और समय के साथ वस्त्र उद्योग ने भी तकनीक और नवाचार के जरिए काफी प्रगति की है।

vdvD

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग पहले से मौजूद था, लेकिन स्थानीय उत्पादों को अपेक्षित बाजार नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश के वस्त्र उद्योग को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश में तैयार होने वाले वस्त्र देश और दुनिया के विभिन्न बाजारों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में निवेश भी बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के हथकरघा और वस्त्र क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

vdvdv

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध हथकरघा और वस्त्र परंपरा केवल प्रदेश की पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह क्षेत्र लाखों कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘यूपी टेक्स-2026’ जैसे आयोजन पारंपरिक कला, आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। इससे प्रदेश के कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों और तकनीकों को नए बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

dvdv

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के बुनकरों और हस्तशिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके हुनर को वैश्विक बाजार से जोड़ना है। इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और बेहतर बाजार उपलब्ध होने से प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान मिल रही है। सरकार हथकरघा और वस्त्र क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, प्रमुख सचिव हथकरघा अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा के. विजेंद्र पांडियन, विशेष सचिव हथकरघा शेषमणि पांडेय, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।