Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

सुरक्षा-भरोसे की नई राह बन रहा यूपी परिवहन, 2017 के बाद प्रदेशवासियों को हुई काफी सहूलियत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश परिवहन, प्रदेशवासियों के लिए सुरक्षा, तकनीक और भरोसे की नई राह बन रहा है। 2017 के बाद प्रदेश की परिवहन व्यवस्था सुलभ और स्मार्ट होने से लोगों को काफी सहूलियत हुई है।

एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ प्रदेश की सरकारी बसों लैस किया गया है। जिसमें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर बस में पैनिक बटन और सीसीटीवी लगने से सुरक्षा और मजबूत हुई है। साथ ही डबल डेकर बसों को भी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर उतारने की योजना है, जिसमें लगे सीसीटीवी सीधे लखनऊ पुलिस से कनेक्ट होंगे।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए यूपी परिवहन विभाग ने 5000 महिलाओं को बस कंडक्टर के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना शुरू की है। जिसमें अभी तक 800 महिला कंडक्टरों की भर्ती हो चुकी है।

साथ ही, स्मार्ट बस टर्मिनल पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, ई-टिकटिंग,सीसीटीवी से 24x7 निगरानी, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी ज़ोन से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। चार्जिंग प्वाइंट और वाई-फाई की सुविधा ने इसे और बेहतर बनाया है। सरकारी बसों से रोज़ाना सफ़र करने वाले यात्रियों को इससे काफी सुविधा हुई है।