मेरठ: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी का आगाज कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपना सोंग लॉन्च किया है। जागो हिंदू जागो सॉन्ग को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के कार्यों और हिंदुओं को संगठित करने के एजेंडे पर सॉन्ग को लिखा गया है। हालांकि इस गाने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं है।
यूपी पुलिस में डायल 112 पर मेरठ में तैनात ये है रविकांत पालीवाल। रविकांत यूपी पुलिस में सिपाही की पद पर तैनात हैं। जो अपनी ड्यूटी को मुस्तादी के साथ बखूबी अंजाम देते हैं। रविकांत पेशे से कांस्टेबल है लेकिन दिल से कलमकार। रविकांत की अब तक दो किताबें छप चुकी हैं। और एक गाना लॉन्च हो चुका हैं। कई और किताबें उनकी आने वाली है। रविकांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित हैं। उनको अपना आध्यात्मिक और राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। रविकांत की इच्छा है कि वह एक बार योगी आदित्यनाथ से मिले और उनसे देश के विषय में अपने विचार रखें। रविकांत की माने तो उन्होंने अपने गाने में योगी को राम का अवतार बताया है। और उनके यूपी में किए गए कार्यों को अपने गाने में समाहित किया है। इसके अलावा रविकांत की माने तो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद बेटियां और महिलाएं सुरक्षित हैं।
चुनाव चाहे 2017 को हो या फिर 2019 का। चुनावी सॉन्ग ने जनता के दिल में पार्टियों की छाप छोड़ दी है। लेकिन योगी को राम का अवतार बताने वाले इस गाने के भले ही राजनीतिक मायने ना हो। लेकिन चुनाव से ठीक पहले लॉन्च किया गया यह गाना अगर सुपरहिट होता है। तो जनता के दिल में योगी और बीजेपी की जगह बना देगा।