Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ‘समर्थ यूपी – विकसित यूपी 2047’ की ओर अग्रसर

Uttar Pradesh: समृद्ध संस्कृति, अपार संसाधन और अथाह संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश अब एक नए संकल्प की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047' का सपना साकार हो रहा है। एक ऐसा लक्ष्य, जहां प्रदेश समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। राज्य सरकार के पोर्टल पर उत्साहजनक जनसहभागिता देखने को मिली है । अब तक पोर्टल पर करीब 60 लाख फीडबैक प्राप्त हुए हैं। इनमें से 75 फीसदी से ज्यादा सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से मिले हैं।

समर्थ पोर्टल को लेकर आम जनता के साथ शासन-प्रशासन में उच्च पदों पर रहे लोगों में काफी उत्साह है। उनका मानना है इससे जनता और सरकार के बीच संबंध तो मजबूत होगा ही, साथ ही जो विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य निर्धारित किया है उसमें जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

शीर्ष पांच जिलों में जौनपुर, संभल, प्रतापगढ़, बिजनौर और गोरखपुर शामिल हैं। गोरखपुर से समर्थ पोर्टल पर एक लाख से अधिक लोगों ने विकसित भारत के लिए सुझाव दिए, जिसमें 85 हजार ग्रामीण और 16 हजार शहरी नागरिकों ने भागीदारी की।

इस महाभियान के तहत शासन जनता के सुझावों और भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि विकास योजनाएं जन अपेक्षाओं के अनुरूप बन सकें। इसका फोकस हर क्षेत्र — शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और पर्यावरण — में संतुलित और टिकाऊ विकास पर है। यह विजन न सिर्फ आर्थिक प्रगति का रोडमैप है, बल्कि जनभागीदारी से सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।