Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

यूपी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने पीएम मोदी की जीत के लिए की पूजा

उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रयागराज में पूजा की। किन्नर अखाड़े की प्रदेश अध्यक्ष कौशल्यानंद गिरि और प्रदेश अध्यक्ष संजना नंद गिरि के नेतृत्व में हवन और पूजन किया गया।

पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से होगा। वाराणसी में एक जून को मतदान होगा।