Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

यूपी रोडवेज की बसें रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रहेंगी फ्री

यूपी रोडवेज की बसें रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रहेंगी। यूपी के परिवहन मंत्री ने कहा कि इस दिन ड्राइवर और कंडक्टर जितनी ज्यादा बस चलाएंगे उनको उतनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

रोडवेज के चालक-परिचालक रक्षाबंधन पर्व पर जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी प्रोत्साहन राशि उन्हें दी जाएगी। प्रशासन ने चालक परिचालकों के लिए यह स्कीम रक्षाबंधन पर बहनों को बस में मुफ्त यात्रा को ध्यान में रखकर लागू की है। परिवहन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 से 22 अगस्त तक अधिकाधिक बसों का संचालन कराया जाए, जिससे लोगों को रक्षाबंधन पर्व पर आवागमन में कोई असुविधा न हो। 

चालक परिचालक द्वारा 18 सौ किमी बस चलाने पर 12 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इससे अधिक बस संचालन पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। ऐसे ही डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारी इस अवधि में प्रत्येक दिन उपस्थित होते हैं तो उन्हें एकमुश्त 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बस स्टेशनों पर तैनात कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को प्रोत्साहन धनराशि के उद्देश्य से 5000 रुपये प्रति स्टेशन की दर से दी जाएगी।