Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

13 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज

खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर गोंडा जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। यूपी पुलिस भर्ती को लेकर के 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पुलिस लाइन के कोषागार से प्रश्न पत्रों को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।

प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए सभी को परीक्षा केंद्रों पर पहुंच ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है। बिना केवाईसी वाले परीक्षार्थियों को 2 घंटा पहले ही परीक्षा के अंदर पहुंचना होगा। साथ ही किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने पर प्रतिबंध किया गया है।

सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा में 5232 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 13 सेक्टर,13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट,316 कक्ष निरीक्षक,13 सहायक केंद्र व्यवस्थापक 13 परीक्षा सहायक और 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक,एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा सामग्रियों को सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा एकत्रित करके गोंडा पुलिस लाइन के कोषागार में जमा करेंगे जहां से परीक्षा सामग्रियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा जाएगा।