Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

UP: माता प्रसाद SP विधायक दल के नेता

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के सीनियर नेता माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। 29 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में माता प्रसाद ही सपा विधायक दल की अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही महबूब अली अधिष्ठाता मंडल, कमाल अख्तर मुख्य सचेतक और राकेश कुमार उप सचेतक बनाये गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने मुख्य सचेतक समेत अन्य पदों पर भी नामों की घोषणा कर दी है। बता दें माता प्रसाद पांडेय कई बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही सपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दरअसल सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद करहल सीट से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जगह खाली चल रही थी। अब जब 29 जुलाई से यूपी विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहे है, उससे ठीक एक दिन पहले सपा मुखिया ने नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है।