Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

UP: अलीगढ़ के बाद गोंडा में सास दामाद संग फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहले दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे, फिर अचानक दोनों भाग गए। कई दिनों बाद दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। कुछ ऐसा ही मामला गोंडा जिले से भी सामने आया है। यहां भी दामाद के साथ सास भाग गई है। गोंडा जिले में 25 वर्षीय एक युवक शादी से 10 दिन पहले अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

हालांकि फरार महिला को मंगलवार देर शाम खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद कर लिया। खोड़ारे के थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी करीब चार महीने पहले बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इस बीच युवक और उसकी होने वाली सास की मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुरू में परिजनों ने इस बात पर गौर नहीं किया लेकिन जब बातचीत का सिलसिला बढ़ा और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच नजदीकियां दिखने लगीं, तो उन्हें शक हुआ।

अलीगढ़ की हालिया घटना से सबक लेते हुए लड़की के घर वालों ने तुरंत शादी तोड़ दी और लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया लेकिन युवक और महिला के बीच संपर्क बना रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने बेटी की शादी की नई तारीख नौ मई निर्धारित की थी लेकिन उससे पहले ही बीते शनिवार को युवक और महिला लापता हो गए। महिला के परिजनों ने पहले अपने स्तर से उन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला को मंगलवार देर शाम खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद कर लिया।