Breaking News

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की     |   एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज     |   केरल: भारी बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट जारी     |   बंगाल रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर का ऐलान, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार     |   केरल: आज पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में बारिश का येलो अलर्ट     |  

यूपीआईटीएस 2026: CM योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, 6 देशों के 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदार होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, निर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चौथा यूपीआईटीएस 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा।

vsdvSvsfD

6 भागीदार देशों के 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदार होंगे शामिल

यूपीआईटीएस 2026 में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस समेत छह भागीदार देश शामिल होंगे। इन देशों के प्रतिनिधिमंडल प्रीमियम फोयर पवेलियन, द्विपक्षीय व्यावसायिक सत्रों और बी2बी बैठकों में हिस्सा लेंगे। FIEO और विदेशी भारतीय मिशनों के समन्वय से 72 देशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी खरीदारों और प्रदर्शकों के लिए उचित आवास व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, भाग लेने वाले देशों के उच्चायुक्तों के लिए लायजन ऑफिसर नियुक्त करने और आगंतुकों की सहायता के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय व तकनीकी विश्वविद्यालयों के छात्रों को तैनात करने को कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ जोड़ने और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ अतिरिक्त बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया।

20 नॉलेज सेशन में व्यापार और उद्योग से जुड़े विषयों पर चर्चा

vvsfVsf

यूपीआईटीएस 2026 में प्लेनरी और उद्घाटन कार्यक्रमों के साथ 20 नॉलेज सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्तर प्रदेश की भूमिका, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग, एमएसएमई और ओडीओपी निर्यातकों के लिए ई-कॉमर्स, मेडटेक, नए श्रम कोड और मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े विषय शामिल होंगे। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026, सड़क सुरक्षा, आयुष वेलनेस और एफपीओ सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष सत्र होंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को अपने-अपने सत्रों की जिम्मेदारी लेने और नॉलेज सेशन में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दिखेगी यूपी की विविधता

मुख्यमंत्री ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्रों के लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। आयोजन में 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स्लॉट तैयार किए गए हैं। इनमें कथक नृत्य, पखावज और सितार वादन, भोजपुरी और आल्हा लोक गायन, राई और थारू जनजातीय नृत्य तथा स्टार म्यूजिकल नाइट्स शामिल हैं।

सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने आयोजन के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तीनों संबंधित प्राधिकरणों को आपसी समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया।

bdgdg

आयोजन स्थल को प्लास्टिक-मुक्त रखने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी विभागों को 23 सितंबर तक अपने स्टॉल तैयार करने होंगे। इसके अलावा होर्डिंग्स, पोस्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने तथा इंटरनेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने मुख्यमंत्री को यातायात योजना और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। आगंतुकों, प्रदर्शकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की आवाजाही के लिए मार्गों की समीक्षा की गई है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, फ्रिस्किंग और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे।

500 से अधिक EV शटल बसें होंगी संचालित

स्थानीय प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजन स्थल पर आगंतुक सुविधाओं और यातायात प्रबंधन की तैयारियां की गई हैं। पार्किंग क्षेत्रों और प्रदर्शनी स्थल के बीच आवाजाही के लिए 500 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शटल बसें चलाने की योजना है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी मेहमानों की सहायता के लिए नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्पित यूपीआईटीएस सुविधा काउंटर भी संचालित किया जा रहा है। NMRC मेट्रो लाइनों, शहर की बसों, मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, रेडियो और डिजिटल चैनलों के माध्यम से प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स पर इन अभियानों को अब तक 1.3 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज मिलने की जानकारी दी गई है।

युवाओं को जोड़ने के लिए रील चैलेंज और क्विज

GGdf

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिले में चलाए जा रहे जमीनी और युवा जुड़ाव अभियानों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। RWAs, औद्योगिक संगठनों, जिला प्रशासन, स्कूलों और कॉलेजों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं। Gen Z और स्कूली छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए डिजिटल रील चैलेंज, यंग एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता और विशेष क्विज जैसी पहल की योजना बनाई गई है। इनका उद्देश्य युवाओं को यूपीआईटीएस 2026 से जोड़ना और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है।

36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक

इस वर्ष की केंद्रीय थीम ‘अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच...’ (Ultimate Sourcing Begins Here...) के तहत यूपीआईटीएस 2026 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रमुख क्षेत्रों में ODOP, ODOC, सीएम युवा, एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रक्षा एवं एयरोस्पेस, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा, हेल्थकेयर, टेक्सटाइल, हथकरघा, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और पर्यटन एवं संस्कृति शामिल हैं।

आयोजन के लिए भूतल और द्वितीय तल के हॉलों में 36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी स्थान बुक किया जा चुका है। भाग लेने वाले औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के लिए प्रदर्शनी का लेआउट भी अंतिम रूप दिया गया है।