Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच हिंसा में मारे गए 22 साल के राम गोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात की। ये मुलाकात लखनऊ में हुई। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर निकली शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।

मुलाकात के बाद सीएम योगी ने एक्स पर शेयर कर लिखा कि परिवार को न्याय मिलेगा। जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशील और प्रतिबध्दता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहे कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्ष्मय घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

फिलहाल, बहराइच में अब भी तनाव का माहौल है। सोमवार रात को भी एक गांव से तोड़फोड और आगजनी की खबरें आई। पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है। एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है।