Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अमेठी में दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो चालकों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया. वहीं यूपी के संभल में एक एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है.

अमेठी- भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. ये हादसा देर रात दो ट्रकों की बीच आमने-सामने की टक्कर में हुआ. इस जोरदार टक्कर में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल है. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. ये हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ममता स्टील फैक्ट्री के पास रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ.