Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

रायबरेली में गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत

रायबरेली में हुआ दर्दनाक हादसा भट्ठा मालिक के द्वारा मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे का है जहां दो नाबालिग बच्चे आर्यन निषाद पुत्र अवधेश उम्र 12 वर्ष व कृष्ण शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा उम्र 17 वर्ष सुबह 10 बजे साइकिल से घर से निकले थे जब शाम तक दोनों बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की काफी देर तलाश करने के बाद बच्चों की साइकिल पानी से भरे एक गड्ढे के किनारे खड़ी थी जिसमें उनके कपड़े टंगे हुए थे। 

इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पानी से भरे गड्ढे में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकल गया लेकिन तब तक उनकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना से दोनों परिवारों के साथ साथ पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि भट्ठा मालिक अजय जायसवाल ने मिट्टी निकालने के लिए 20 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया था जिसमें बरसात का पानी भर गया था दोनों बच्चे नहाते समय गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और  गहरे पानी में जाने से दोनों बच्चे उसमें डूब गए जिससे दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।