Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

महोबा में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो श्रद्धालओं की मौत

महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसा श्रीनगर थाना इलाके के बरा बस स्टैंड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि घटना बरा गांव से श्रद्धालु मथुरा वृन्दावन जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।