Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने बनाया निवाला, घर में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाघ आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे एक किसान को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह पूरा मामला पीलीभीत जनपद की कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बांसखेड़ा गांव का है। बांसखेड़ा निवासी 52 वर्षीय केदारी लाल पुत्र होरीलाल मथना जप्ती जंगल के बैरियर के पास खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आकर बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद बाघ ने केदारी लाल के शव को घसीट कर ले गया। इस घटना की जानकारी लगते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बाघ केदारी लाल के शव को खा रहा था। ग्रामीणों ने शोर शराबा कर बाघ को भगाने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया था। घटना की सूचना परिवार वालों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

सूचना के बाद पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ विशाल चौधरी के आलावा तहसीलदार हबीब उर रहमान मौके पर पहुंचे। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं नाराज ग्रामीणों की वन विभाग के अधिकारियों से नोंक झोंक भी हुई। नाराज ग्रामीणों की मांग थी कि क्षेत्र में वन्य जीवों के हमलों से कई घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार मुआवजे के लिए ग्रामीणों को टरका दिया जाता है। और वन विभाग को बाघ को पकड़ना चाहिए। वहीं जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के द्वारा  काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।