Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

यूपी के कई जिलों में जंगली जानवरों का आतंक

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आजकल जंगली जानवरों का आतंक छाया हुआ है. आदमखोरों का आतंक तराई क्षेत्र से लेकर शहरी इलाकों तक फैल गया है बहराइच में भेड़ियों के आतंक ने पूरे क्षेत्र को परेशान कर रखा है. भेड़ियों का खौफ इतना है कि गांववालों की रातों की नींद उड़ चुकी है.

करीब 50 गांवों में इन आदमखोर भेड़ियों का आतंक देखा जा रहा है. बाराबंकी, सीतापुर में भी भेड़िये के हमले की खबरें आने लगी है. हापुड़ में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है. गांववालों का कहना है कि तेंदुआ बकरियों के साथ बच्चों पर भी हमले कर रहा है.

वहीं लखीमपुर खीरी समेत तराई के कुछ क्षेत्रों में बाघ का आतंक दिख रहा है. बाघ के हमले की घटनाएं रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर के कुछ इलाकों में भी बाघ और तेंदुए गांव में देखे जाने की खबरे आ रही है.