Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ पहुंची श्रीराम मंदिर की झांकी कांवड़, पीएम मोदी का मास्क पहनकर गंगाजल लाए शिवभक्त

कांवड़ यात्रा में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी कांवड़ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कांवड़ लेकर गए कांवड़ियों का जत्था गुरुवार को ही मेरठ लौट आया। हरिद्वार हरि की पैड़ी से कांवड़िए जल लेकर आए। आज शिवरात्रि पर मंदिर में पहले जलाभिषेक किया इसके बाद कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर चल दिए। 

आपको बता दे अयोध्या के रामलला मंदिर की तर्ज पर बनी यह कांवड़ पूरे रास्ते लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोगों ने कांवड़ के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिचवाई। काफी जगहों पर कांवड़ को सम्मानित किया गया। कांवड़ के ट्रोले पर कुछ लोगो ने पीए मोदी की तरह मेकअप कर लिया। बाजार में मिलने वाले मोदी के मुखौटे लगाकर ये कांवड़िए ट्रोले पर बैठे। पीछे राममंदिर का मॉडल था उसके आगे मोदी के मुखौटे पहने कांवड़िए। कांवड़ जहां से भी गुजरती लोग वहां जय श्री राम का नारा लगाते।

वहीं कांवड़ ला रहे बलराज डूंगर उसके साथियों ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कांवड़ को मस्जिद के सामने से गुजारा। जैसे ही कांवड़ मस्जिद के पास पहुंची तो डीजे का साउंड लाउड कर दिया। जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर डीजे की आवाज कम कराई और कांवड़ को गुजारा। आज शिवरात्रि के साथ जुमा भी है। इसलिए पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है।