Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

UP: ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल का खाना खाकर लगभग 200 छात्र बीमार

Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती एक छात्र ने कहा, "हमारे (सभी छात्र) शरीर कांप रहे थे। हमें बुखार और चक्कर आ रहे थे। हमें अस्पताल ले जाया गया और लगभग 200 छात्रों को इस और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

खाना खाने के तुरंत बाद छात्रों के पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद सभी छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।