Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छठ पर्व के लिए लखनऊ से चलाई जा रही हैं स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व के लिए यात्रियों भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ से तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें चारबाग स्टेशन से चलकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली जाएंगी।

ये घोषणा डीआरएम सचिनेंद्र मोहन शर्मा ने की, जिन्होंने सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।लखनऊ क्षेत्र में, वर्तमान में 51 ट्रेनें मंडल से होकर गुजर रही हैं। हमने दिल्ली के लिए इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, और बनारस से, रांची और जम्मू के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें निर्धारित की गई हैं। इसमें लखनऊ से छपरा तक चलने वाली एक वंदे भारत ट्रेन भी है