Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

सालियों ने जूते छिपाकर मांगा नेग, लेकिन बदले में चले लात घूसे

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक ही मंडप में दो बेटियों की शादी हो रही थी. दोनों की बारात आई हुई थीं. कार्यक्रम में उस वक्त बवाल मच गया. जब जूता चुराई की रस्म का नेग दिया जा रहा था. दो पक्ष आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे. जिसमें 5 लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मामला शांत कराया. सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.