Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का प्रकोप

यूपी के प्रयागराज समेत कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पिछले कई दिनों से पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। बढ़ता तापमान यहां लोगों की जिंदगी पर असर डाल रहा है। हाई ह्यूमिडिटी से हालात और खराब हो गए हैं। 

लोगों की मानें तो इस चिलचिलाती धूप में रहना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने अप्रैल की शुरुआत में चार से आठ दिनों तक देश के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई थी जबकि आमतौर पर लू एक से तीन दिन तक चलती है। 

इसके अलावा अप्रैल से जून के बीच चार से आठ दिन की बजाए इस बार करीब 20 दिनों तक लू चलने का अनुमान है।