Breaking News

कर्नाटक: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव महादेवप्पा     |   गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने कच्छ में पकड़ी 100KG कोकीन     |   बंगाल STF ने TMC विधायक दिलीप मंडल को पुरी से किया गिरफ्तार     |   वोटर्स से जानकारी मांगना उनके अधिकार नहीं छीनता, बिहार SIR मामले पर SC का फैसला     |   SIR प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष, ये चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट     |  

UP: मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन पलटी, 10 बच्चे घायल

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना इलाके के खरड़ मोड पर शुक्रवार को स्टार इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की मिनी बस ब्रेक जाम होने से पलट गई। हादसे में बस सवार 10 बच्चों को चोट आई है। वैन और चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सर्कल ऑफिसर (सीओ) एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि ये घटना तब हुई जब स्टार इंटरनेशनल स्कूल की वैन अलग-अलग गांवों से 18 बच्चों को लेकर फुगाना स्थित स्कूल जा रही थी। घायल बच्चों को पड़ोसी शामली जिले के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

सीओ ने कहा कि तीन बच्चों की हालत गंभीर है, जिनकी पहचान आयुष (15), प्रियांशु (14) और आर्यन (12) के रूप में हुई है। वैन को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।