Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

2022 के चुनाव में हारी हुई सीटों पर सपा की नई रणनीति

समाजवादी पार्टी एक तरफ यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में जुटी है वहीं दूसरी तरफ पार्टी का पूरा फोकस 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर भी है. जिसके लिए पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दि है. पिछले चुनाव में पार्टी को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, उन सीटों पर अभी से मंथन शुरू हो गया है. 

अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी दफ़्तर में सपा के गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सपा नेता सुधीर भाटी, कुंडल नादिर, सुधीर तोमर और आश्रय गुप्ता शामिल हुए. इस दौरान कई बड़े फ़ैसले लिए गए हैं. अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि जिन सीटों पर सपा चुनाव हारी थी वहां पर एक साल पहले से ही उम्मीदवारों को घोषित किया जाएगा. ताकि वो अपने क्षेत्र में समय रहते तैयारी में जुट सके.