Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

वाराणसी में PM मोदी के स्वागत में रूपेश सिंह ने बनाई रेत की आकृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले नमो घाट पर मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय के छात्र रूपेश सिंह ने उनके स्वागत में रेत से आकृति बनाई है।

रूपेश सिंह ने कहा, "पीएम मोदी कल काशी आ रहे हैं। लिहाजा मैंने उनके स्वागत में रेत से आकृति बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत को एक अद्भुत आकार दिया है। जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। वो सराहना और प्रशंसा के पात्र हैं। वो आधुनिक भारत के रचयिता हैं। प्रधानमंत्री भारत की गौरव गाथा को पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं।"

तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे।