Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: प्रयागराज में बढ़ा गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, कुंभ के मेले की तैयारियों पर पड़ा असर

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रयागराज में संगम घाट पर गंगा और यमुना नदी का पानी बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के काम में दिक्कत आ रही है। तेजी से बढ़ते जलस्तर ने महाकुंभ मेले की तैयारियों पर असर डाला है। स्नान के लिए बनाए गए नए घाट भी इससे अछूते नहीं हैं। 

वहीं, हालात को देखते हुए गंगा और यमुना नदी के किनारे बनाए जा रहे कंक्रीट के घाटों का कंस्ट्रक्शन रोक दिया गया है। बता दें, संगम नगरी प्रयागराज में कुंभ का मेला हर 12 साल बाद लगता है। जनवरी 2025 में शुरू होने वाले मेले की तैयारियां चल रही है।