Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोग परेशान

Uttar Pradesh: प्रयागराज का ये हाल बिना बारिश के है। घाटों से लेकर साधु-संतों के ठिकाने तक सब सैलाब में डूब चुका है। उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है।

गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट भी सैलाब में समा चुके हैं। हालात ऐसे है कि पूजा-पाठ करने आने वाले लोगों के लिए पैर रखने तक जगह नहीं है। इसके अलावा, घाटों पर जलकुंभी ने भी डेरा जमा लिया है। इसकी वजह से घाट पर धार्मिक अनुष्ठान करने और स्नान करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। 

कई लोगों को डर है कि जलकुंभी के बीच खतरनाक जीव जंतु हो सकते हैं। ऐसे में लोग घाट पर स्नान करने या पूजा-पाठ करने से परहेज कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रयागराज में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इससे प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए और भी परेशानी पैदा हो सकती है।