Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

रायबरेली सीट पर इस बार पूरे देश की नजर, कांग्रेस 17 बार जीत चुकी है यहां से चुनाव

UP: रायबरेली कांग्रेस का कई वर्षों से गढ़ रहा है। इस सीट से गांधी परिवार लंबे समय से चुनाव लड़ता रहा है। कांग्रेस यहां से 17 बार चुनाव जीत चुकी है। कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से यहां से लगातार सांसद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रायबरेली से सांसद रहीं थीं।

इतनी वीआईपी सीट होने के बावजूद इलाके के मतदाताओं की कुछ शिकायतें अब भी बनी हुई हैं। रायबरेली की सियासत की जानकारी रखने वालों का मानना है कि इस बार प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। ये अलग बात है कि पहली लिस्ट में राहुल गांधी की सीट तो घोषित कर दी गई है लेकिन रायबरेली पर फैसला नहीं लिया गया है।

राजनीति से इतर रायबरेली की जनता चाहती है कि बेरोजगारी, महंगाई और महिला सुरक्षा जैसी परेशानियों से जल्द निजात मिल जाए। कुछ लोगों का कहना है यूपीए सरकार में शुरू की गई योजनाओं को एनडीए सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट हैं। पिछले चुनावों में कांग्रेस को केवल रायबरेली में ही जीत मिली थी लेकिन इस बार रायबरेली में क्या होगा.. कोई नहीं जानता।